
उदित वाणी, रांची : राज्य सरकार द्वारा जल्द ही 103 डीएसपी को पदस्थापित कर दिया जायेगा. जिनमें हाल ही में इंस्पेक्टर से 64 पुलिस पदाधिकारियों को डीएसपी के पद पर प्रोन्नति दी गई है. जबकि 39 पुलिस पदाधिकारियों की डीएसपी के पद पर नई नियुक्ति होगी. जिन्होंने हाल ही में अपना प्रशिक्षण पूरा किया है.
गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने नियुक्ति संबंधी तैयारी पूरी कर ली है और संचिका पर मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. इधर इंस्पेक्टर से डीएसपी में प्रोन्नत सभी 64 अधिकारियों को उनके जिला व इकाइयों में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उनके लिए पाइपिंग सेरेमनी कर उन्हें सम्मानित किया गया.
Advertisement
<
