
उदित वाणी, रांची : स्वास्थ्य मंत्री डा इरफान अंसारी 22 जुलाई को 217 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा सभी चयनित डॉक्टरों की नियुक्ति पत्र तैयार कर लिया गया है. जिनमें 126 बिशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों एसएमओ व 91 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों सीएचओ की नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. बिशेषज्ञों डॉक्टरों के कोटेशन के आधार पर तीन लाख रूपये तक वेतन दिया जायेगा तथा डॉक्टरों की नियुक्ति पांच बर्षों के लिए होगी. स्वास्थ्य मंत्री डा अंसारी ने बताया कि डॉक्टरों को मनचाहे वेतन व पोस्टिंग दी जायेगी.
उन्होंने कहा कि राज्य में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर करना मेरी प्राथमिकता है. उन्होंने बताया कि झारखंड के प्रत्येक जिले में अब पर्याप्त संख्या में बिशेषज्ञ डॉक्टर पदस्थापित होंगे. जिससे मरीजों को अपने घर के पास ही बेहतर इलाज मिल सकेगा और उन्हें बाहर रेफर करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
