
उदित वाणी, रांची : झारखण्ड के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंडल पहली बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम-2026 में भाग लेने दावोस पहुंचा. शनिवार को प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन पवेलियन में स्थित झारखण्ड पवेलियन का भ्रमण व निरीक्षण किया.
फोरम 19 से 23 जनवरी तक आयोजित है. झारखण्ड की भागीदारी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरण, वन-जैव-अर्थव्यवस्था तथा महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित होगी. इससे राज्य को सतत विकास, न्यायसंगत परिवर्तन और समावेशी विकास के वैश्विक मंच पर स्थान मिलेगा.
Advertisement
<

