
उदित वाणी, रांची : प्रदेश कांग्रेस विधायकों की 10 जुलाई को एक अहम बैठक आहूत की गई है. प्रदेश कांग्रेसअध्यक्ष केशव महतो कमलेश की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय में अपराहन 4 बजे बैठक बुलाई गई है. बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के राजू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
बैठक के दौरान संगठन सृजन के तहत विधायकों द्वारा किए गए दौरे, कार्यकर्ताओं की समस्याओं और उसके निराकरण की दिशा में उठाए गए कदमों, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय बनाने और उसे मजबूत करने की दिशा में भविष्य की योजनाओं समेत विभिन्न बिषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा. वहीं इससे पहले पार्टी कार्यालय में 7 जुलाई को पूर्वाहन 11 बजे से वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर जनता दरबार में जन समस्याओं को सुनेंगे.
Advertisement
<
