
उदित वाणी, रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वे आज रायपुर पहुंचे.
सोरेन के राजधानी रायपुर पहुंचने पर स्वामी विवेकानंद विमानतल पर आत्मीय स्वागत किया गया. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने उनकी अगुवानी की.

मालूम हो की झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए ED ने गुरुवार सुबह 11.30 बजे बुलाया था, लेकिन वे नहीं पहुंचे.
उन्होंने जांच एजेंसी को सीधी चुनौती देते हुए कहा- अगर गुनाह किया है तो पूछताछ क्या करना? हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाओ.
उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली से झारखंड सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है।
उन्होंने आरोप लगाया है कि दिल्ली से झारखंड सरकार को गिराने की साजिश रची जा रही है।
Advertisement
<

