
उदित वाणी, रांची : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद द्वारा राज्य के एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. इसके तहत एएनएम व जीएनएम के लिए 10 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जा सकते हैं. वहीं 11 व 12 जुलाई को आवेदन में सुधार किया जा सकता है. एएनएम और जीएनएम पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए एंट्रेस एग्जाम 27 जुलाई को आयोजित की जायेगी. जबकि बीएससी नर्सिंग के लिए 11 जुलाई तक आवेदन भरा जा सकता है और आवेदन में 12 जुलाई तक सुधार किया जा सकता है तथा बीएससी नर्सिंग की परीक्षा 26 जुलाई को होगी. रांची, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका, हजारीबाग, पलामू आदि शहरों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है.
Advertisement
<
