
उदितवाणी,जमशेदपुर: टाटा स्टील के ट्यूब्स डिविजन का जेडीसी गुरुवार को हाइड्रोफार्मिंग लॉन ट्यूब्स डिविजन बार्मामाइंस में आयोजित किया गया. इसमें टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट एचआरएम अत्रायी सन्याल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी जेडीसी की इस बैठक में शामिल हुए.
एचआरबीपी ट्यूब डिवीजन की प्रबंधक प्रियांशी बंसल ने सेक्रेटरी रिपोर्ट दूसरे वार्षिक जेडीसी के अवसर पर उपस्थित लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया. वही इस दौरान सप्लाई चैन के चीफ देवल नारायण और फॉर मैन बृजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे.
जेडीसी की इस बैठक में कई दिलचस्प मुद्दे उठाए गए. इनमें से एक मुद्दा लिंग आधारित पदनाम अर्थात जेंडर बेस्ट डेजिगनेशन बदलने से संबंधित प्रश्न पूछा गया. कहा गया कि कंपनी में फोरमैन का पद जेंडर आधारित पदनाम है. इसे बदलने की जरूरत है. जेडीसी में इस मसले पर विचार करने पर सहमति बनी.
इसके अलावा जेडीसी में वेंटिलेटर एंबुलेंस की व्यवस्था बाहरी क्षेत्र के लिए करने की मांग की गई. इस पर जवाब दिया गया कि एक एंबुलेंस पहले से उपलब्ध है.
बाहर की सेवा हेतु एक और एंबुलेंस की व्यवस्था के लिए वेंडर से बात की जाएगी और इस संबंध में समझौता किया जाएगा. वहीं इस दौरान बर्मामाइंस की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बड़ी गाड़ियों की पार्किंग होने के कारण सड़क की चौड़ाई घाट जाने की शिकायत भी जेडीसी की बैठक में की गई.
इस पर कंपनी की ओर से कहा गया कि जिला प्रशासन की मदद से इस संबंध में जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. जेडीसी में ट्यूब डिवीजन के भविष्य की योजनाओं के बारे में भी प्रश्न उठाया गए.
इस पर कंपनी की ओर से बताया गया कि अगले 3 साल के भीतर कंपनी 2 मिलियन की हो जाएगी. इस दौरान दो नए मिल भी स्थापित किए जाएंगे. जल्द ही आयल सिक्स पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन भी जारी किया जाएगा.
Advertisement
<

