
उदित वाणी, जमशेदपुरः राजस्थान युवक मंडल द्वारा संचालित जुगसलाई स्थित बाल भारती उच्च विद्यालय का मैट्रिक का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा।
जैक बोर्ड की परीक्षा में शामिल 19 बच्चों ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की जबकि एक छात्र द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुआ।
स्कूल की छात्रा अपसाना परवीन ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर होने का गौरव हासिल किया।
वहीं 82.80 प्रतिशत अंक के साथ अभिषेक पाल द्वितीय स्थान पर, 77.20 प्रतिशत अंक के साथ रेशम परवीन तीसरे, 75.60 प्रतिशत अंक के साथ शहजादी परवीन चौथे और 70 प्रतिशत अंक के साथ तनिशा परवीन पांचवें स्थान पर रहीं।
विद्यालय सचिव संगीता मित्तल ने सफल विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं राजस्थान युवक मंडल के अध्यक्ष राजकुमार बरवालिया, उपाध्यक्ष महेश खीरवाल, प्रधान सचिव किशोर तापड़िया, प्राचार्य कल्पना झा सहित अन्य ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
जेपी स्कूल के पवन ने गणित में लाए 100 में 100 अंक दूसरी ओर मानगो संकोसाई रोड नंबर पांच स्थित जयप्रकाश स्कूल (जेपी स्कूल) का मैट्रिक परीक्षा में शत प्रतिशत रिजल्ट हुआ। स्कूल के 99 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए,
जिसमें से 75 बच्चे प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए, 20 बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए तथा 3 बच्चे पास हुए। एक बच्चे का रिजल्ट पेंडिंग है। छात्र पवन कुमार 91.80 प्रतिशत लाकर विद्यालय टॉपर बना।
दूसरे स्थान पर अंशु कुमारी ने 91.20 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर राजा पोद्दार ने 87 प्रतिशत अंक हासिल किया। स्कूल टॉपर पवन कुमार को गणित में 100 में 100 अंक हासिल हुआ है।
