
उदित वाणी, जमशेदपुरः जमशेदपुर विमेंस कॉलेज में परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मुस्लिम छात्राओं को नकाब उतरवाकर प्रवेश करने के मामले में ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट के एक प्रतिनिधिमंडल ने बाबर खान के नेतृत्व में उपायुक्त और एसएसपी से मिला पूरी घटना की लिखित जानकारी दी।
इस दौरान अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बाबर खान ने कहा कि झारखंड को कर्नाटक नहीं बनने दिया जायेगा।
बाबर ने छात्रा को मानसिक प्रताड़ना देने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मामले में सरफराज हुसैन ने कहा कि कॉलेज प्रशासन से फ्रंट का प्रतिनिधि मंडल 23 जून को मुलाकात कर विरोध प्रकट करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में फ्रंट के महासचिव बाबर खान, फ्रंट के प्रवक्ता सरफराज हुसैन, वन इंडिया फाऊंडेशन के ऑन सिद्दीकी, फैयाज अहमद, मोहम्मद आरजू, मोहम्मद अर्श, मोहम्मद राजा, मोहम्मद मेहमूद, परवेज अशरफ, सरफराज अहमद, फ़ैज अहमद, अब्दुल करीम, इदरीश खान सहित अन्य उपस्थित थे।

