
उदित वाणी, जमशेदपुर: हजरत चुना शाह बाबा दरगाह का नया गद्दीनशीन ताज अहमद को बनाया गया है।
उक्त जानकारी दरगाह कमेटी ने एक बयान जारी कर दी। दरगाह कमेटी के महासचिव हाजी एस एम कुतुबुद्दीन ने बताया कि कुछ दिन पूर्व चूनाशाह बाबा दरगाह के गद्दीनशीन हाजी मो. कय्यूम का इंतकाल हो गया था।
उन्होंने कहा कि दरगाह कमेटी की परंपरा है कि गद्दीनशीन की कुर्सी चुना शाह बाबा के परिवार से ही किसी को दी जाती है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आज ताज अहमद को गद्दीनशीन का ताज दरगाह की पगड़ी पहनाकर दिया गया।
निर्वतमान गद्दी नशीन मरहूम हाजी मो. कय्युम के बड़े बेटे हैं।
इस मौके पर दरगाह कमेटी चुनाशाह बाबा के महासचिव हाजी एस एम कुतुबुद्दीन, अब्दुल लतीफ, अब्दुल वहाब, अजीबूल अंसारी, मो जिया, मो हनीफ, जे पी सिंह, पी वेंकट राव, अश्वनी कुमार, शेख सलाउद्दीन, गुलाम मुस्तफा, मो अब्बास और मो अजीबुल अंसारी मौजूद थे।

