
उदित वाणी, जमशेदपुर : गालूडीह स्थित बिरसा फन सिटी वाटर पार्क में दुर्घटना के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आनन-फानन में उसे स्थानीय अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. गालूडीह थाना प्रभारी रौशन खाखा ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि वाटर स्लाइडिंग के दौरान युवक किसी चीज से टकराकर घायल हो गया था. अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. वाटर पार्क में ऐसी पहली घटना है जहां एक युवक की मौत हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
See also Daylight Chain Snatching in Sonari Caught on CCTV, Raises Fresh Concerns Over City Policing
Advertisement
<

