
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा सिंहभूम चैंबर का पहला मोबाइल ऐप लांच होने जा रहा है. इसका लांच टाटा स्टील के वीपी (रॉ मेटेरियल्स) डीबी सुंदर रमन करेंगे. 22 नवंबर मंगलवार को शाम सवा पांच बजे से कार्यक्रम होगा.
सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्य्क्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि सिंहभूम चैम्बर डिजिटलीकरण की ओर अपना कदम बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि यह ऐप चैम्बर के सदस्यों के लिए बहुउपयोगी साबित होगा. सदस्य, चैम्बर की सभी गतिविधियों एवं सदस्यों की जानकारी ऐप से प्राप्त कर सकते हैं.
इस एप को बनाने में उपाध्यक्ष पीआरडब्ल्यू मुकेश मित्तल एवं कोषाध्य्क्ष किशोर गोलेच्छा का महत्वपूर्ण योगदान है.
Advertisement
<

