
उदित वाणी, जमशेदपुर : CII YOUNG INDIANS (YI) के जमशेदपुर चैप्टर के प्रोजेक्ट मासूम की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मंगलवार को उत्क्रमित हाई स्कूल कुकड़ाडीह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के 160 बच्चों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के प्रति संवेदनशील किया गया.

मौके पर मासूम की चेयरपर्सन डॉ.रचना नायर और को चेयर रश्मि कावंटिया और प्रीति झुनझुनवाला मौजूद थीं. ग्रामीण विद्यालय के बच्चों के इस जागरूकता एवं प्रेरणा सत्र में बच्चों को सुरक्षित रहने और खुद को सुरक्षित रखने के बारे में शिक्षित किया गया. उन्होंने सक्रिय रूप से भाग लिया और पूरे सत्र में अपनी रूचि दिखाई.
Advertisement
<

