
उदित वाणी जमशेदपुर: साईं परिवार विश्व सेवा संस्थान के तत्वाधान में श्री साईनाथ देवस्थानम , घोड़ाबांधा , परिसर में 27 अक्टूबर , गुरुवार को श्री श्री चित्रगुप्त जी महाराज के प्रतिमा के स्थापना के पश्चात प्रथम चित्रगुप्त पूजन का आयोजन किया जा रहा है. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संसथान के अध्यक्ष अनुप रंजन ने कहा कि
श्री चित्रगुप्त मंदिर राज्य का पहला स्थापित मंदिर है. श्री चित्रगुप्त मंदिर का क्षेत्रफल लगभग ३००० वर्गफुट है. श्री चित्रगुप्त महाराज की संगमर्मर की मूर्ति स्थापित है , जो की जयपुर में निर्मित हुई है. मंदिर में कूल 10 गुम्बज है एक बृहत् गुम्बज , 3 मध्यम आकार के गुम्बज एवं 6 छोटे आकार के गुम्बज है. मंदिर के उत्तर क्षेत्र में श्री शिवालय स्थित है एवं दक्षिण क्षेत्र में श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर है.
अनुष्ठान प्रातः 5.30 बजे से रात्रि 10 बजे तक होगी जिसमे मुख्य रूप से गौरी गणेश पूजन , मातृका पूजन, नवग्रह पूजन एवं विशेष हवन इत्यादि होंगे. संध्या में 11 पुरोहितों के द्वारा महाआरती आकर्षण के मुख्य केंद्र होंगे. पूजन के पश्चात भक्तों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गयी है. प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अनूप रंजन , महासचिव सी ० उदय भाष्कर , दिवाकर सिन्हा , आर ० बी शरण , विक्रांत शेखर आदि उपस्थित थे.
श्रधालुओं को आमंत्रित करने के लिए संस्थान के द्वारा प्रचार वाहन एवं सोशल मीडिया के माध्यम से “डिजिटल आमंत्रण” फेसबुक , यूटयूब , व्हाट्सअप के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है एवं जगह जगह शहर में होर्डिंग लगाया गया है.
पूजन अनुष्ठान में संध्या के माहाआरती में जिले के 22 मंडल के भक्त सम्मिलित होंगे.
भक्तों की सुरक्षा के लिए साईं धाम की ओर आने वाले मंदिर के मार्ग पर संस्थान की ओर से विशेष रूप से समुचित प्रकाश एवं सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी.
स्वयं सेवकों से अनुरोध है अगर कोई सेवक श्री चित्रगुप्त पूजा में अपनी सेवा देना चाहते है तो संसथान उन सेवकों का सहृदय से स्वागत करती है.

