
उदित वाणी, जमशेदपुर: विद्या भारती चिन्मय विद्यालय टेल्को के प्रांगण में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की आराधना व उनसे बुद्धि, ज्ञान, अच्छे स्वास्थ्य, धन, शांति व समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया.
शुभारंभ प्रार्थना व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके पश्चात भजन व भगवान गणेश के 108 नामों का जाप किया गया. अनुष्ठान के मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के प्रमुख मानस कुमार मिश्रा, प्राचार्या मीना विल्खू, उप प्राचार्य मानसिंह तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं व विद्यार्थी उपस्थित थे.
इस अवसर पर कक्षा 4 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों द्वारा विविध गतिविधियां आयोजित की गईं. इसके अंतर्गत कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के लिए मोदक सहित एक आकर्षक प्रसाद थाली सजाई. कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने पुरानी सीडी का उपयोग करते हुए गणेश की आकृति बनाई.
कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों ने क्ले, रंगों व आभूषणों से गणेश प्रतिमाएं बनाईं. 11वीं व 12वीं के विद्यार्थियों ने भगवान गणेश के 32 रूपों की पेंटिंग बनाई.

