
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफआईईओ) के सहयोग से शुक्रवार 17 मार्च को शाम 5 बजे से एक्सपोर्ट प्रमोशन पर एक कार्यशाला का आयोजन चैम्बर भवन बिष्टुपुर में किया जायेगा.
चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा देश से निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. चैम्बर द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाईजेशन के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है.
इस कार्यशाला में फेडरेशन के अधिकारी एवं इस क्षेत्र के अनुभवी व्यावसायियों एवं उद्यमियों को विस्तृत रूप में जानकारी देंगे. कार्यशाला में डिजिटल मार्केटिंग, विदेश व्यापार नीति और निर्यात प्रोत्साहन के बारे में जानकारी दी जाएगी.
इसके लिए व्यवसायी अपने संस्थान को एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल में कैसे पंजीकरण करा सकते हैं इसके बारे में भी फेडरेशन के अधिकारी जानकारी देंगे.मूनका ने बताया कि चैम्बर भी कोल्हान के व्यवसायी और अपने सदस्यों को कैसे अपने व्यापार को देश-विदेश में बढ़ा सके, इसके लिए लगातार प्रयासरत है.
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, दिलीप गोलेच्छा, महेश सोंथालिया, मुकेश मित्तल, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, पीयूष चौधरी, सांवरमल शर्मा, कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा एवं कार्यसमिति सदस्यों ने चैम्बर सदस्यों, व्यावसायियों एवं उद्यमियों से अनुरोध किया है कि वे इस कार्यशाला में शामिल होकर इसका लाभ उठाएं.

