उदित वाणी, जमशेदपुर: राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर विभाग ने अपनी अखिल भारतीय प्रमुख संचालिका वी. शान्ता अक्का के स्वागत में तुलसी भवन, बिष्टुपुर में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया. कार्यक्रम तीन सत्रों में विभाजित किया गया, जिसमें विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति और महानगर कार्यवाहिका अपर्णा सिंह ने संयोजन की भूमिका निभाई.
दीप प्रज्वलन एवं स्वागत
कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य वक्ता वी. शान्ता अक्का, मुख्य अतिथि सुनीता हल्देकर, विशिष्ट अतिथि शारदा गुप्ता और सुधा प्रजापति ने सामूहिक रूप से भारत माता और अष्टभुजा देवी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पुष्प अर्पित कर किया. इस अवसर पर समिति की युवा सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत झारखंड के पारंपरिक नृत्य एवं गीत से किया.
प्रेरणादायक संबोधन
प्रमुख संचालिका वी. शान्ता अक्का ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की महिलाओं को अहिल्याबाई होलकर से प्रेरणा लेकर शास्त्र और शस्त्र दोनों में निपुण होना चाहिए. तीसरे सत्र में प्रबुद्ध महिलाओं से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि “हमें इस्लामिक, ईसाई और वामपंथी षड़यंत्रों के साथ-साथ बाजारवादी अपसंस्कृति के प्रति भी हिंदू समाज की महिलाओं को जागरूक करने की आवश्यकता है.” संगठन की अखिल भारतीय सहकार्यवाहिका सुनीता हल्देकर ने भी प्रबुद्ध महिलाओं को संबोधित किया.
सम्मान सत्र
सम्मान सत्र के दौरान तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. एंजिला गुप्ता, संस्कार भारती की डॉ. मुदिता चंद्रा, क्रीड़ा भारती की डॉ. पूनम सहाय, प्रसिद्ध समाजसेवी डॉ. स्नेहलता सिन्हा, अंतर्राष्ट्रीय मधुबनी पेंटिंग संघ की अध्यक्ष मीरा बबली, सेवा भारती की राजपति देवी आदि ने प्रमुख संचालिका को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर डॉ. जूही समर्पिता, डॉ. कल्याणी कबीर, डॉ. पुष्कर बाला, डॉ. सुषमा रानी, डॉ. मौसमी आदि की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही.
सफलता की कुंजी
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. पुष्कर बाला, प्रिया सिंह, कंचन देवी, चंचला सिन्हा, अनीता प्रसाद, शांखी सोरेन, सविता महतो, लता रानी साव, विशालाक्षी शेषाद्रि, मीना साहू, ममता आर्या, विमला सिंह, वीणा वर्णवाल, माया वर्णवाल, सरिता सत्यार्थी, अलका वर्णवाल, एम. भवानी आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।