
उदित वाणी , गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र में रविवार को दो सड़क घटना दुर्घटना घटित हुई. पहली घटना गालूडीह थाना के समीप एनएच पर, निरामय हेल्थकेयर के समीप एनएच 18 पार करने के दौरान बृद्ध महिला अज्ञात वाहन के चपेट में आ गई, जिससे घटना स्थल पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई, समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई शिनाख्त नही हो पाया था.
गालूडीह पुलिस द्वारा महिला के शव को 108 एम्बुलेंस से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में रखवा दिया गया. वही दूसरी घटना पुतरु गांव स्थित टोल प्लाजा के निकट हुआ. आमाई नगर के युवक मृत्युंजय धीवर अपने बाइक से मंदना बेरा से अपने घर आमाई नगर जा रहा था. तभी टोल प्लाजा के समीप सड़क के बीच में रखे ड्रम से टकराकर सड़क किनारे डिवाइडर से टकरा गया.
घटना में मृयुंजय गंभीर रूप से घायल हो गया है. थाना के गस्ती दल ने घायल युवक को गालूडीह के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां घायल का इलाज चल रहा है.

