
उदित वाणी, जमशेदपुर: पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री सरयू राय द्वारा भ्रष्टाचार एवं वित्तीय अनियमितता के आलोक में एसीबी द्वारा निगरानी से जांच की अनुमति मांगने संबंधी मामले को लेकर आज भाजपा कुछ और खुलासा कर सकती है।
जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आज 6 नवंबर, रविवार को दोपहर 1:00 बजे प्रेस-वार्ता साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आहूत की गई है।
पार्टी की ओर से बताया गया है की प्रेस-वार्ता में पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पश्चिम विधानसभा के प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के संग जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं अनिल मोदी मौजूद रहेंगे।
Advertisement
<

