
उदित वाणी, जमशेदपुर : वन्यजीव सप्ताह समारोह के चौथे दिन 7 अक्टूबर मंगलवार को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जमशेदपुर वन प्रभाग के सहयोग से एक वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता का विषय इस वर्ष की थीम के अनुरूप था: “इको-पर्यटन वन्यजीव संरक्षण में मदद करता है”. 10 विद्यालयों के 49 विद्यार्थियों ने कक्षा 8 से 12 तक का प्रतिनिधित्व करते हुए इस प्रतियोगिता में भाग लिया.
प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. अमर कुमार, एचओ डी, जूलॉजी विभाग, जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, तथा प्रसिद्ध पशु संरक्षण कार्यकर्ता डॉ. किशोर ओझा द्वारा किया गया. प्रतियोगिता के परिणाम 10 अक्टूबर को घोषित किए जाएगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 12 अक्टूबर को टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क के मुख्य लॉन में आयोजित सप्ताहभर चले समारोह के समापन के अवसरपर होगा. 8 अक्टूबर के कार्यक्रम के अनुसार दलमा वन्यजीव अभयारण्य में एक फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी प्रतिभागी भाग ले सकते हैं.

