
उदित वाणी जमशेदपुर: वेडिंग एवम प्रोट्रेट फोटोग्राफी पर पहली बार भारत के प्रख्यात शारी एकेडमी मुंबई के संचालक गिरीश मिस्त्री की पत्नी हरिद गंधा मिस्त्री द्वारा कार्यशाला के माध्यम से तकनीकी गुर सिखाएगी।कार्यशाला का आयोजन फोटोग्राफी एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर की ओर से 16 जुलाई को साकची स्तिथ कैनेलाइट होटल में आयोजित की जा रही है इस कार्यशाला का आयोजन को लेकर रविवार को गोलमुरी स्थित पार्क में एसोसिएशन की ओर से पोस्टर का विमोचन किया इस मौके पर एसोसिएशन के सचिव रूपेश कुमार ने बताया कि इस कार्यशाला में जमशेदपुर के अलावा आसपास के फोटोग्राफर भी हिस्सा ले रहे हैं जिसमें हरिद गंधा मिस्त्री द्वारा शादी समारोह एवं प्रोट्रेट फोटो और वीडियोग्राफी के बारे में तकनीकी गुणवत्ता के बारे में काफी सूक्ष्मता के साथ जानकारी दी जाएगी जिससे फोटोग्राफरों को अपने व्यावसायिक कुशलता में काफी सहयोग मिलेगा ।


