
उदित वाणी, जमशेदपुरः एनएच 33 स्थित वेव इंटरनेशनल में कल से नए माहिरा वंडरलैंड की शुरुआत होगी. माहिरा वंडरलैंड का उद्घाटन राजा एवं रवि की पौत्री माहिरा द्वारा किया जाएगा. माहिरा वंडरलैंड सभी के लिए आकर्षक गतिविधियों से भरा एक जीवंत आंगन है. यहां बच्चे स्लाइड, सवारी और इंटरैक्टिव गेम का आनंद ले सकेंगे. वहीं वयस्क चुनौतीपूर्ण बोर्ड गेम और अन्य मनोरंजक गतिविधियों से तनाव मुक्त हो सकते हैं. वेव इंटरनेशनल रिजॉर्ट में ठहरने वाले मेहमान माहिरा वंडरलैंड का मुफ्त आनंद ले सकते हैं.
Advertisement
<

