
उदित वाणी , जमशेदपुर: मानगो कुमरूम बस्ती में सप्लाई पानी की पाइप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. हलाकि, क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत का कार्य चल रहा है. पारडीह का कुमरूम बस्ती पहाड़ की तराई में बसा हुआ. नदी नाला नहीं होने के कारण लोगों को बहुत असुविधा हो रही है. त्राहिमाम कर रहे स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह से संपर्क किया जिनहोंने अपने निजी टैंकर से पानी की सप्लाई किया. विकास ने क्षतिग्रस्त पाइप बनाने के लिए विभागीय अधिकारी के ऊपर मुकदमा करने की बात कही थी. संदीप शर्मा ,विजय महतो ,लक्ष्मण महतो, अमोल महतो, सुनील महतो लोगों को जल सेवा उपलब्ध कराने में लगे हुए हैं.
Advertisement
<

