
उदित वाणी, जमशेदपुर : वैश्विक उपकरण और औद्योगिक समाधान ब्रांड वॉडफॉ (WADFOW) ने मंगलवार को जमशेदपुर, झारखंड में अपने पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ किया. यह लॉन्च कंपनी के भारत में विस्तार के सफर का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है.
शहर के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यह नया शोरूम हैंड टूल्स, पावर टूल्स, सेफ्टी इक्विपमेंट्स और औद्योगिक एक्सेसरीज़ की विश्वसनीय श्रृंखला को सीधे पूर्वी भारत के ग्राहकों तक पहुंचाएगा. यह पहल वॉडफॉ की भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ पेशेवरों तक अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता के उपकरण और सेवाएं पहुँचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

इस मौके पर श्री विवेक नरेड़ी (चेयरमैन – जे.जी.एस.आर.टी. 224, राउंड टेबल इंडिया), तथा साझेदार श्री संगम कपूर और श्री अजय गुप्ता, जो जमशेदपुर में वॉडफॉ की उपस्थिति का संचालन कर रहे हैं, ने संयुक्त रूप से कहा— “वॉडफॉ गुणवत्ता और प्रदर्शन का नाम है. जमशेदपुर में हमारे पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्देश्य इस क्षेत्र के उद्योगों, तकनीशियनों और कारीगरों तक विश्वस्तरीय उपकरणों को सुलभ कराना है. झारखंड की औद्योगिक राजधानी के रूप में जमशेदपुर इस नई शुरुआत के लिए आदर्श स्थान है.”
उन्होंने यह भी बताया कि उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए 40% तक की विशेष छूट की घोषणा की गई है.
कार्यक्रम में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय आनंद मूंका, चैंबर के कई सदस्य, प्रतिष्ठित उद्यमी और व्यावसायिक हस्तियाँ मौजूद थीं. उपस्थित अतिथियों ने वॉडफॉ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक और उपकरणों से जोड़ने में मददगार साबित होगा.

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में पवन नरेड़ी, पुनीत कौंटीया, दीपक भलोटिया, अभिषेक अग्रवाल, भरत मखानी, हर्ष बक्रेवाल, अरुण अग्रवाल, सुनील बगोरडिया, निकिल खेतान, तथा कैट महासचिव सुरेश सोंथालिया सहित कई उद्योगपति शामिल थे.
नए शोरूम में वॉडफॉ के संपूर्ण उत्पाद रेंज को एक ही छत के नीचे प्रदर्शित किया गया है. ग्राहकों के लिए उत्पाद प्रदर्शन, विशेषज्ञ मार्गदर्शन और समर्पित बिक्री-उपरांत सेवाओं की व्यवस्था की गई है. इस अवसर पर श्री विशाल सारथपाल, वॉडफॉ इंडिया हेड, ने ब्रांड विस्तार से जुड़ी दिशानिर्देश और जानकारी साझा की.
इस लॉन्चिंग के साथ वॉडफॉ ने भारत के औद्योगिक और निर्माण क्षेत्र को विश्वस्तरीय गुणवत्ता, नवाचार और सेवा के माध्यम से सशक्त बनाने के अपने मिशन को एक नई दिशा दी है.
शोरूम का पता:
ग्राउंड फ्लोर, भदानी भवन, डायगोनल रोड, होटल साउथ पार्क के सामने, जमशेदपुर, झारखंड
संपर्क: 620310539
वेबसाइट: sarvcorptechnofab.com

