
मृत्यु के बाद देहदान की इच्छा भी जताई
उदित वाणी, जमशेदपुर : झारखंड बंग भाषी समन्वय समिति के अध्यक्ष सह उद्योगपति विकास मुखर्जी ने शनिवार को रेड क्रॉस सोसाइटी की चेयरमैन सह पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त विजया जाधव को ऑटो प्रोफाइल कंपनी के कारपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी को दो लाख चालीस हजार रुपए का अनुदान दिया.
उन्होंने कहा कि चाहे वह रक्तदान हो या डिजास्टर मैनेजमेंट, सभी जगह रेड क्रॉस मानवसेवा में अग्रसर है. उन्होंने कहा कि हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वाह करें.श्री मुखर्जी ने बताया कि उनकी इच्छा है कि मृत्यु के बाद उनका देहदान कर दिया जाए. जिससे मृत्यु के बाद उनके शरीर का चिकित्सा क्षेत्र काम आ सके. इस विषय में भी उपायुक्त से वार्ता हुई. विकास मुखर्जी ने उपायुक्त को उनकी लिखी हुई दो पुस्तकें द्वितीय विश्व युद्ध : मानव सभ्यता के इतिहास का निर्णायक मोड़Ó एवं ‘अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ सेंचुरी पास्टÓ भेंट की. विकास मुखर्जी ने पछले वर्ष साकची हाई स्कूल को सीएसआर के तहत 30,000,00 (तीस लाख) रूपए का अनुदान दिया था.

