
उदित वाणी, कांड्रा: गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल के खेल प्रशिक्षक सह एनसीसी के इंचार्ज विकास कुमार सिंह सेकंड ऑफिसर अधिकारी बन गए हैं. इनका प्रशिक्षण पिछले वर्ष कंप्टी, नागपुर में हुआ था, यह उपलब्धि पाने वाले सरायकेला- खरसावां से एकमात्र खेल प्रशिक्षक हैं.
इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय 37 झारखंड बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव कुमार मिश्रा को दिया है। विद्यालय के उपप्रधानाचार्य फादर दयानिधि विशोई एस. जे ने विद्यालय के लिए इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इससे छात्रों में देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी.
सोनारी स्थित एनसीसी ऑफिस में पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें विकास कुमार सिंह को कंधे पर एक और स्टार लगाकर उन्हें सम्मान दिया गया.
इस मौके पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर सिस्टर अर्चना मौजूद रही और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. विकास कुमार सिंह ने कहा की एनसीसी का दायित्व बच्चों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं समय पर पाबंद रहना सिखाता है, जिससे वह भविष्य में चलकर देश के लिए अपनी सेवा दे सके,और अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन कर सके.


