
उदित वाणी, जमशेदपुर: तुलसी भवन में शनिवार को देशभक्ति समूह गान एवं नृत्य प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यालयों को पुरस्कार प्रदान किया गया. इसमें समूह गान में प्रथम पुरस्कार गुलमोहर हाई स्कूल टेल्को को मिला.
वहीं द्वितीय पुरस्कार प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर को व तृतीय पुरस्कार जुस्को स्कूल साऊथ पार्क को दिया गया. इमें प्रोत्साहन पुरसकार शिक्षा निकेतन टेल्को एवं विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को को दिया गया.
यहां विजेता दलों ने अपनी प्रस्तुतियां भी दीं. इस क्रम में देशभक्ति समूह नृत्य में प्रथम पुरस्कार विद्या भारती चिन्मया विद्यालय टेल्को को मिले तो द्वितीय जुस्को स्कूल साऊथ पार्क व तृतीय पुरस्कार केरला पब्लिक कदमा बिष्टूपुर को मिला.
प्रोत्साहन पुरस्कार डीएवी पब्लिक स्कूल बिष्टूपुर, संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल खासमहल को गिया गया. इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर किया गया.
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विजय कुमार निराला (महाप्रबंधक, मेकैनिकल मेंटेनेंस, टाटा स्टील) थे एवं विशिष्ट अतिथि राजा झुनझुनवाला (समाजसेवी, अध्यक्ष-अभ्युदय).
मंच पर अतिथियों के साथ तुलसी भवन के अध्यक्ष सुभाषचन्द्र मुनका, न्यासी अरुण तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल जालान, स्वदेशी जागरण मंच से वन्दे शंकर सिंह, साहित्य समिति सलाहकार रागिनी भूषण, न्यासी खजांची मित्तल थे.
सरस्वती वंदना डॉ. वीणा पाण्डेय, मंच संचालन मानद महासचिव तुलसी भवन प्रसेंनजित तिवारी एवं अरूणा भूषण ने किया. समारोह में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय दलों को क्रमश: 11,000, 8100 व 5100 रुपये दिए गए.

