
उदित वाणी, जमशेदपुर: विश्व हिंदू परिषद जमशेदपुर महानगर की एक बैठक हुई जिसमें हाल ही में चक्रधरपुर यानी सीकेपी में हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता कमल देवगिरी की बम व गोलियों से की गई हत्या पर विशेष चर्चा की गई.
बैठक में निर्णय लिया गया कि महानगर विहिप की एक विशेष टोली स्वर्गीय कमल देव गिरी के घर जाकर उनके परिवारजनों से मिलकर आगे विचार करेगी कि कैसे उनलोगों को न्याय दिलाया जाए. बैठक में कहा गया कि हिंदू हित की जो कार्य कर रहे हैं उन्हें चिन्हित कर उनकी हत्या की जा रही है. इस पर अब तक झारखंड सरकार व प्रशासन ने कुछ भी मंतव्य स्पष्ट नहीं किया है.
इसी से इस तरह के वारदात को अंजाम देनेवाले तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है. बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य सम वैचारिक संगठनों के दायित्ववान अधिकारी भी उपस्थित रहे जिसमें मुख्य रूप से अभय सिंह धनबाद प्रभारी भाजपा, देवेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, सुधांशु ओझा उपाध्यक्ष जिला भाजपा, सुमन अग्रवाल पूर्व विभाग अध्यक्ष विहिप, अजय गुप्ता अध्यक्ष विहिप,अरुण सिंह अध्यक्ष हिंदू पीठ, चंदन चौबे सह मंत्री विहिप, शंकरराव धर्म जागरण प्रमुख, दीपक वर्मा मंत्री विहिप जमशेदपुर महानगर, रवंीद्र ,अवतार सिंह परमार विभाग गौरक्षा प्रमुख ,बलबीर मंडल अध्यक्ष हिंदू जागरण मंच जमशेदपुर आदि शामिल थे.
हितचिंतक अभियान की समीक्षा
बैठक में महानगर में चल रहे संगठन के हित चिंतक अभियान की भी समीक्षा की गई. विचार किया गया कि हित चिंतकों की संख्या बढ़ाने के लिए किस तरह गति दी जाए?

