
उदित वाणी, जमशेदपुर: आखिरकार मानगो गांघी मैदान से सभी सब्जी विक्रेता को हटा ही दिया गया. इन्हें हटाने को लेकर मानगो नगर निगम के द्वारा पहले ही नोटिस दिया गया था. सभी को मैदान से हटा दिया और जेसीबी से जमीन समतल कर दी.
अभी मैदान से निकलकर सब्जी विक्रेता मुख्य सड़क पर बैठ गए है लेकिन नगर निगम ने माइक से घोषणा कर सभी को कल से सड़क पर दुकान नहीं लगाने की चेतावनी दी है.
दुर्गा पुजा कमिटि ने मांग की थी जिसके बाद निगम ने अभियान चला कर सब्जी दुकानदारों को हटा दिया. माना जा रहा है कि विधायक बन्ना गुप्ता के गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण करने की घोषणा को मूर्त रुप देने के लिए निगम के द्वारा यह करवाई की गई है.
मानगो गांधी मैदान में पेड़ पौधे के अलावा पैदल चलने के लिए पैबर्स ब्लॉक लगा कर पाथ वे बनाने की भी योजना है. इसके लिए मैदान को हरा भरा किया जाएगा.

