
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल से स्वर्गीय वीर सोरेन का पार्थिव शरीर आज पैतृक गांव जिलिंगगोडा के लिए अंतिम यात्रा पर रवाना हुआ. अस्पताल परिसर से बाहर लाए जाते ही परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों की आंखें नम हो गईं. बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाज के गणमान्य व्यक्ति और समर्थक यात्रा में शामिल हुए.
पूरे रास्ते वातावरण गमगीन रहा. सभी ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की. नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी. जिलिंगगोडा गांव में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी हो गई है.
परिवार और ग्रामीण शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बांध रहे हैं. वीर सोरेन की असामयिक मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है. लोग भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

