
उदित वाणी, जमशेदपुर : वेदांता ने इंकैब के पुनरुद्धार के लिए पुनरीक्षित (रिवाइज्ड) पैकेज एनसीएलटी को सोंपा है. वेदांता ने एनसीएलटी को शपथपत्र दिया है, जिसमें कहा है कि वे कर्मचारियों का पूरा ग्रेच्यूटी तथा पीएफ के बकाये को एकोमोटेड (समायोजित) करेंगे. दूसरी ओर मेसर्स जेवीएस कोमात्सको ने भी रिवाइवल प्लान सोंपा है. इस कंपनी ने एनसीएलटी से उनके रिवाइवल पैकेज पर विचार करने का आग्रह किया है. इस मुद्दे पर अब 9 जून को एनसीएलटी में सुनवाई होगी.
Advertisement
<
