
उदित वाणी, जमशेदपुर : श्री धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 75वें आस्था प्रीति समारोह के तहत सोमवार सुबह श्री महागणपति के लिए हवन के साथ पूजा शुरू हुई. वेद पंडितों ने मंदिर के देवताओं के लिए 22 कलश स्थापना की.
बाद में उन्होंने 11 बार महारुद्र यज्ञ किया, जो 2 फरवरी तक चलेगा, जिसमें सभी रुद्रम का जाप करेंगे. देवताओं की महाआरती करने के बाद प्रबंध समिति सदस्यों द्वारा सैकड़ों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया.
सभी पूजा ब्रह्माश्री विजय भानु गणपडिगल के मार्गदर्शन में की गई और मंदिर के अध्यक्ष पीएन शंकरन ने सभी पूजाएं की हैं.शाम को क्रम अर्चना हुई और वेद पंडितों ने भी वेद मंत्रोच्चारण किया.
Advertisement
<

