
उदितवाणी,जमशेदपुर: श्री धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 75वें आस्था प्रीति समारोह में शुक्रवार को श्री महागणपति के हवन के साथ पूजा शुरू हुई. वेद पंडितों ने शत चंडी महायज्ञ के लिए कलश स्थापना की और देवी महात्या पारायण किया, जिसमें सभी भक्तों ने भी भाग लिया.
तब मंदिर के अध्यक्ष पीएन शंकरन ने ब्रह्मश्री विजय भानु गणपडिगल के मार्गदर्शन में सहस्रनाम अर्चना की और महा दीप अराधना प्रसाद दिखाने के बाद मंदिर की प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सैकड़ों भक्तों को वितरित किया गया.
शाम को भगवती सेवा
शाम को भगवती सेवा आयोजित की गई, जिसमें तीन देवियों, श्री दुर्गा, श्री लक्ष्मी और श्री सरस्वती का आह्वान किया गया. मुंबई से पहुंचे श्री सुब्रमण्य शास्त्रीगल ने श्री ललिता सहस्रनाम अर्चना की, जिसमें महिला भक्तों ने श्री ललिता सहस्रनाम का जाप भी किया. महाआरती करने के बाद सैकड़ों श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया.

