
उदित वाणी, जमशेदपुर : वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के जमशेदपुर महानगर कार्यकार्ता एकत्रीकरण और महानगर कार्यसमिति पुनर्गठन का कार्यक्रम तुलसी भवन, बिस्टुपुर, जमशेदपुर में संपन्न हुआ. इसका शुभारंभ भारत माता, धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा, एवं पूज्य बालासाहब देशपांडे जी के तलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया. इसके बाद क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, प्रांत अध्यक्ष सुदान मुंडा, प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार झुनझुनवाला, प्रांत महामंत्री धनंजय सिंह और प्रांत संगठन मंत्री सुशील मरांडी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया.

सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर बाहरागोड़ा की बहनों द्वारा वाद्य यंत्रों के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. प्रांत अध्यक्ष ने जमशेदपुर महानगर कार्यसमिति की घोषणा की, महामंत्री ने वनवासी कल्याण केंद्र की प्रस्तावना प्रस्तुत की, वहीं उपाध्यक्ष ने जमशेदपुर महानगर के कार्यों का विस्तृत वृत्तांत दिया. क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल ने वनवासी कल्याण आश्रम की शुरुआत, वर्तमान गतिविधियाँ एवं आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन किया.

कार्यक्रम में प्रांत नगरीय कार्य प्रमुख प्रदीप कुमार महतो, विभाग संगठन मंत्री प्रमोथ नाथ, जिला संगठन मंत्री घनश्याम रजवार, डॉ. पुष्कर बाला, डॉ. राजीव कुमार, अमिताभ सेनापति सहित नव पुनर्गठित जमशेदपुर महानगर के पदाधिकारी तथा दर्जनों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे.
वनवासी कल्याण केंद्र जमशेदपुर महानगर समिति के पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
– मुख्य संरक्षक: रमेश अग्रवाल
– संरक्षक: निरंजन गौतम, दीपेंद्र भट्ट
– अध्यक्ष: राजेंद्र झुनझुनवाला
– उपाध्यक्ष: सुशील अग्रवाल
– सचिव: ललित सिंघानिया
– सह-सचिव: विनोद कुमार, सुरा बिरुली
– कोषाध्यक्ष: संजीव बदान
– सदस्य: रितेश शुक्ला, आनंद राव, दिलीप मुरारका, रामनाथ सिंह, डॉ. पूनम सहाय, विनीता शाह, सुधीर लाल
महानगर के विभिन्न आयामों के प्रमुख:
– शिक्षा प्रमुख: नवनीत सिंह
– चिकित्सा प्रमुख: विकास सिंघानिया
– सह-चिकित्सा प्रमुख: अनिल पारीख
– खेलकूद प्रमुख: नरेश महतो
– महिला प्रमुख: प्रतिभा रानी मिश्रा
– सह-महिला प्रमुख: विजय लक्ष्मी
– युवा कार्य प्रमुख: सतनाम
– सेवा पात्र प्रमुख: सुशील पांडे
यह कार्यक्रम वनवासी कल्याण केंद्र के कार्यों को समर्पित एक महत्वपूर्ण आयोजन था, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं पर जोर दिया गया.

