
उदित वाणी, जमशेदपुर : वनवासी कल्याण केंद्र, झारखंड के जमशेदपुर महानगर समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के 73 वाँ स्थापना दिवस कार्यक्रम आज दिनांक 26.12.2025 दिन शुक्रवार को जमशेदपुर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में धूमधाम से अति हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम उत्तर मध्य क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बिहार एवं झारखंड) प्रफुल्ल आकांत, अखिल भारतीय ग्राम विकास आयाम के संरक्षक कृपा प्रसाद सिंह , झारखंड प्रांत के उपाध्यक्ष तथा जमशेदपुर नगर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार झुनझुनवाला, नगर समिति सचिव ललित सिंघानिया, आरएसएस के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल द्वारा भारत माता, भगवान श्रीराम, बालासाहेब देशपांडे जी के तलचित्र में माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया.

कार्यक्रम में महानगर समिति के कार्यकर्तागण, शुभचिंतकगण सपरिवार उपस्थित रहे. इस अवसर पर जनजाति समाज के लिए कार्य करने वाले प्रमुख कार्यकर्ता मुंडा समाज से नंदलाल पातर, हो समाज से दुर्गा चरण बारी, रवि सवैया, भगवान चातर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रफुल्ल आकांत ने प्रेरणादायी बौद्धिक द्वारा उपस्थित सभी प्रबुद्ध जनों को जनजाति समाज के बीच में सेवा कार्य करने के लिए प्रेरित किया. वर्तमान झारखंड सरकार द्वारा पेसा कानून को पारित करने के लिए सरकार के प्रति आभार प्रकट किया गया. उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के धर्म संस्कृति, आस्था, अस्मिता के रक्षा करने के लिए ग्राम सभा को अधिक सशक्त होना चाहिए. “चलो जलाएं दीप वहां, जहां अभी भी अंधेरा है” इस प्रेरक वाक्य को अपने – अपने जीवन में वास्तविक रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किये . “नगर वासी- ग्राम वासी- हम सब भारतवासी” इस प्रेरक वाक्य को अपने जीवन में प्रकटीकरण कारण करने का आग्रह किये.
मंचासीन अतिथियों ने भगवान बिरसा मुंडा, वीर सिद्धू कान्हो एवं झारखंड के अन्य जनजातीय वीर स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनी पर विशेष रूप से प्रकाश डाला एवं उन्हें नमन किया.

इस कार्यक्रम का संचालन महानगर समिति के सहसचिव सुरा बिरुली के द्वारा किया गया तथा स्वागत भाषण महानगर अध्यक्ष राजेंद्र कुमार झुनझुनवाला के द्वारा किया गया.
इसके उपरांत मनोरंजन हेतु अलग-अलग 4 समूह में पुरुष, महिला एवं छोटे बच्चों के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया. प्रतियोगिता का संचालन सुशील कुमार पांडे, प्रतिभा रानी मिश्रा एवं सविता जी के द्वारा किया गया एवं इसके उपरांत विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता का समापन महानगर समिति के सह सचिव प्रो. विनोद कुमार के द्वारा किया गया. अति आनंद उल्लास के साथ स्थापना दिवस के इस पारिवारिक कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं द्वारा भोजन मंत्र का उच्चारण करके एक साथ भोजन करने का आनंद भी उठाया.
कार्यक्रम में प्रांत नगरीय कार्य प्रमुख प्रदीप कुमार महतो, विभाग संगठन मंत्री प्रमोथ नाथ, अमिताभ सेनापति, सुशील अग्रवाल , गोविंद अग्रवाल, रामनाथ सिंह, नवनीत सिंह, सुधीर लाल जी, शंकर मुंडा, मीना देवी, धर्मेंद्र कुमार, टिंकू साहू, राजपति देवी, डॉ राजीव कुमार, डॉ कमलेश कुमार कमलेंदु, सतनाम सिंह, सोनू ठाकुर सहित नगर समिति के अनेकों प्रमुख एवं गण्य-मान्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे. कार्यक्रम का समापन महानगर समिति के सचिव ललित सिंघानिया के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया.

