
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड ब्लाइंड फुटबॉल और दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट के तत्वावधान में इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन के मार्गदर्शन में टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय नेत्रहीन फुटबॉल टूर्नामेंट 2023 का समापन शनिवार को हो गया.
टूर्नामेंट के पुरूष और महिला फाइनल में उतराखंड की टीम विजेता रही. ये विजेता टीमें आगामी ‘वर्ल्ड कप ‘ एवं ‘एशियन कप’ प्रतियोगिता में भाग लेगी. विजेता उतराखंड की टीम को ट्रॉफी के अलावा नगद 50 हजार रूपए मिलें.
महिलाओं का फाइनल उतराखंड और महाराष्ट्र के बीच खेला गया
महिलाओं का फाइनल महाराष्ट्र और उतराखंड के बीच खेला गया. उतराखंड ने महाराष्ट्र को एक गोल से हराजर विजेता होने का खिताब अपने नाम कर लिया. पुरूषों के फाइनल मैच में उतराखंड का मुकाबला गुजरात से हुआ.
इसमें भी उतराखंड ने गुजरात को एक गोल से हराकर ट्रॉफी जीत ली. तीसरे और चौथे स्थान के लिए केरला और मेघालय के बीच मैच खेला गया. मैच का परिणाम खेल अवधि तक एक-एक गोल की बराबरी पर रहा. टाईब्रेकर मुकाबले में टीम केरला ने 2-1 से मैच जीतक तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि प्रतिद्वंदी टीम मेघालय को चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा.
मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक कोल्हान ( भारतीय पुलिस सेवा ) अजय लिंडा ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया. मौके पर समाजसेवी सह व्यवसायी शेखर डे, भरत सिंह, फादर वीरेंद्र और शिव शंकर सिंह मौजूद थे.
टूर्नामेंट में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर दिए गए पुरुष वर्ग के पुरस्कार
1. पुरूषों में सबसे इमर्जिंग प्लेयर-तुषार कुमार (उतराखंड)
2. पुरूषों में बेस्ट गोलकीपर-सुजीथ पीएस (केरला)
3. पुरूषों में टॉप स्कोरर-क्लिंगसोन डी मारक (मेघालय) और विष्णु वाघेला (गुजरात)
4. पुरूषों में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-शिवम सिंह नेगी (उतराखंड)
5. पुरूषों की टॉप थ्री टीम-उतराखंड, गुजरात और केरल
महिला वर्ग में दिए गए व्यक्तिगत पुरस्कार
1. महिलाओं में सबसे इमर्जिंग प्लेयर-दीपाली काम्बले (महाराष्ट्र)
2. महिलाओं में बेस्ट गोलकीपर-कंचन पटेल (एमपी)
3. महिलाओं की टॉप स्कोरर-अक्षरा (उतराखंड)
4. महिलाओं में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट-शीतल (उतराखंड)
5. महिलाओं की टॉप थ्री टीम-उतराखंड, महाराष्ट्र और मेघालय


