
उदित वाणी, गालूडीह: मंगलवार को गालूडीह थाना क्षेत्र के एन एच 33 शालबनी स्थित स्वामी विवेकानंद बी एड कॉलेज के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया. आसपास से गुजर रहे लोगों की जब इसपर नजर पड़ी तो पुलिस को सूचना दी. मामले की जानकारी मिलते ही गालूडीह पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहूंची. गालूडीह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा. अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति विक्षिप्त था तथा नेशनल हाईवे पर घूमते हुए कई बार उनको घूमते हुए देखा गया है. आपको बता दें कि शव काफी पुराना है तथा सड़ चुकी है, लाश से काफी बदबू भी आने लगी है. खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई थी.
Advertisement
<

