
उदित वाणी, पोटका: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन के समीप हाता की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल के समीप अनियंत्रित होकर झाड़ियों में जा घुसी जिससे दो युवक घायल हो गए.
जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल घायलों को भिजवाया गया हालांकि घायलों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है.
Advertisement
<

