
उदित वाणी, रांची: दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुमारहाट के पास बिहार को पश्चिम बंगाल से जोड़ने वाली दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ.
तेज रफ्तार एक अनियंत्रित एलपीजी टैंकर ने एक पेड़ को जोरदार टक्कर मारी. जिसके बाद जोरदार धमाके साथ एलजीपी टैंकर आग के शोलों में तब्दील हो गया और आसपास में अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे। आग की लपटें करीब चार किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रही थी. बताया गया कि हादसे के बाद कई लोग झुलस गए। जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है.
वहीं बताया गया कि इस भाीषण हादशे में टैंकर के ड्राइवर जिन्दा जल गये और उनकी शव बरामद किया गया है. टैंकर में विस्फोट के बाद आग की लपटों की जद में आकर आसपास खड़ी एक कंपनी की तीन बसें जलकर खाक हो गई. यद्यपि जिस वक्त यह हादसा हुआ, सभी बसें खाली थी. घटनास्थल के आसपास टैंकर में हुई विस्फोट से पेड़ की टहनियां टूटकर इधर-उधर बिखरने लगा. कई पेड़ भी जल गये.
काफी देर तक रह-रहकर विस्फोट होता रहा. आसपास के बिजली के पोल व तार भी टूट गये और इलाके में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई. 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को भी काफी नुकसान हुआ और महारो ग्रिड से सरैयाहाट पावर सब स्टेशन की आपूर्ति ठप हो गई. वहीं इस भीषण हादसे की वजह से थोड़ी देर के लिए जसीडीह से गोड्डा जानेवाली पैसेंजर ट्रेन को नोनीहाट स्टेशन में रोका गया.
सड़क में भी आवागमन रोकी गई. इस घटना में आग पर काबू पाने के दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी की टायर भी आग के जद में आया और टैंकर की आग पर काबू करने से पहले अग्निशमन वाहन के टायर की आग बुझायी गई.
Advertisement
<

