
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के द्वारा गुरुवार को कारवाई करते हुए बिना ट्रेड लाइसेंस के व्यवसाय करने वाले, सड़क पर भवन निर्माण सामग्री रखने वालों पर फाइन किया गया.
गुरुवार को उडऩदस्ता दल बिष्टुपुर के रीगल स्क्वायर के पास सड़क से अनाधिकृत रूप से वाहन पार्किंग, ट्रेड लाइसेंस, साकची स्थित मंगला बाजार से प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग एवं सोनारी में भवन निर्माण सामग्री पर कार्रवाई करते हुए कुल 10,700 रुपए वसूल किया गया.
उक्त अभियान में नगर प्रबंधक रवि भारती, के साथ प्रभारी कर दारोगा, मनोज लाल दास, क्षेत्रीय कर्मी प्रकाश भगत, गणेश राम एवं जवान सामिल थे.
Advertisement
<

