
उदित वाणी, जमशेदपुर : टेलीकॉम वीमेंस वेलफेयर एसोसिएशन (टीडब्ल्यूडब्ल्यूओ) जमशेदपुर की ओर से रविवार 3 अगस्त को सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया. सावन क्वीन सीमा गुप्ता चुनी गई. टीडब्ल्यूडब्ल्यूओ की अध्यक्ष किरण राय के संरक्षण में यह कार्यक्रम हुआ. विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की पत्नियों ने हिस्सा लिया.
Advertisement
<

