
उदित वाणी जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के एसईपी घटक के तहत बारीडीह थाना क्षेत्र के केनरा बैंक द्वारा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति क्षेत्रान्तगर्त पवित्र महिला समिति को झोला बनाने हेतु दो लाख रुपये का ऋण एवं खडंगाझाड, टेल्को थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक द्वारा इलेक्ट्रॉनिक शाप व्यवसायी वृज किशोर तिवारी को दो लाख का व्यवसायीक ऋण स्वीकृत किया गया है. ऋण स्वीकृति कार्य में केनरा बैंक, बारीडीह शाखा से इन्दू जी एवं नेहा जी तथा जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के सामुदायिक संगठनकर्ता अनीता चौधरी एवं गीता कुमारी तथा सामुदायिक संसाधन सेविका पम्पा मल्लिक उपस्थित रहे.

