
उदित वाणी, जमशेदपुरः बिष्टुपुर में सात्विक की ओर आयोजित दो दिवसीय राखी एग्जीविशन का आज समापन हो गया। इसकी खासियत यह रही कि यहां आपको एक ही छत के नीचे विभिन्न तरह की राखियों के साथ ही गिफ्ट आयटम्स भी उपलब्ध थे।
राखी प्रदर्शनी के आयोजक शिवम सरावगी ने बताया कि बिष्टुपुर मार्केट में एदा शू बाजार के समीप एचटीएस शॉप कंपनी, शॉप नंबर 3 में राखी प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। 16 और 17 जुलाई तक आयोजित प्रदर्शनी में काफी संख्या में लोग जुटे और खरीदारी की। उन्होंने बताया कि कोलकाता से प्रदर्शक यहां आए थे। प्रदर्शनी में विभिन्न तरह की राखी के साथ ही जेंट्स और लेडिज राखी के साथ ही लुंबा, लिमिटेशन आदि उपलब्ध थे। इसके अलावा विभिन्न तरह के गिफ्ट आयटम, पर्स, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, ड्रेस, चॉलेट, परफ्यूम, टपरवेयर के अलावा आकर्षक गिफ्ट हैंपर भी उपलब्ध थे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मकसद एक ही छत के नीचे राखी से जुड़ी सभी सामग्रियों को उपलब्ध कराना था। कहा कि आगे भी इस तरह के आयोजन किए जाते रहेंगे।

