
उदितवाणी, जमशेदपुरः नेताजी सुभाष विश्विद्यालय में वार्षिक विश्विद्यालय फेस्ट एक्सप्लोर 9.0 का आयोज़न किया. एक्सप्लोर के पहले दिन कई तरह के कार्यक्रम हुए.
इस फेस्ट में शहर के कई स्कूल और कॉलेजों के विद्यर्थियों ने हिस्सा लिया। एक्सप्लोर जमशेदपुर का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय फेस्ट है. कार्यक्रम में सबसे पहले विद्यार्थियों द्वारा फ्लैश मोब के अंर्तगत नृत्य की प्रस्तुति की गई. मुख्य प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय सभागार में हुआ.
पहला दिन क्रिकेट, कुकिंग प्रतियोगिता, क्विज, बेजनेज फेस्ट, सोलो एवं ग्रुप सिंगिंग, ब्लाइंड डेट, डिबेट रैपिंग, स्पेल्लिंग टेस्ट, मिमिक्री के नाम रहा. इन प्रतियोगिताओं में शहर के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. सभी प्रतियोगिता के विनर को फेस्ट के आखिरी दिन यानी कल कैश प्राइज़ और मोमेंटो से नवाजा जाएगा.
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. प्रोफेसर आचार्य ऋषि रंजन ने नेताजी सुभाष इंस्टिट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट से नेताजी सुभाष विश्विद्यालय बनने तक के सफ़र का अनुभव साझा किया.
कार्यक्रम में प्रतिकुलपति डॉ. प्रोफेसर आचार्य ऋषि रंजन के साथ ही डीन एकेडेमिक्स प्रोफेसर डी शोम, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह, प्रोफेसर जे. राजेश, प्रोफेसर शुभदीप भद्रा आदि मौजूद रहे.

