
उदितवाणी,जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज के अंतर-स्नातक प्रभाग की ओर से दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का शुभारंभ शनिवार को प्राचार्य डॉ एके झा ने फीता काटकर किया. पहले दिन खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किए गए.
दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण किया जाएगा. रविवार को मुख्य अतिथि के रूप केयू के कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा आमंत्रित किए गए हैं. शनिवार के खेUल कूद प्रतियोगिता पर प्राचार्य डॉ एके झा ने कहा कि खेल जीवन में महत्वपूर्ण है. इससे शारीरिक क्षमता और मन स्वस्थ रहता है.
प्रतियोगिता 100, 200, और 400 मीटर की दौड़ के साथ शुरु हुई. इसके बाद कराटे, स्लो साइकलिंग, तीरंदाजी, बैलेंसिंग पोट, म्यूजिकल चेयर, ऊंची तथा लंबी कूद का आयोजन किया गया.
बाद में शिक्षकों के लिए भी 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें संजीव मुर्मू प्रथम, डॉ प्रशांत द्वितीय तथा महिला शिक्षिका में ऋतु प्रथम, पूजा दत्ता द्वितीय तथा पूजा गुप्ता तृतीय स्थान पर रहीं. वहीं, म्यूजिकल चेयर में विनय कुमार गुप्ता प्रथम, जेपी मिश्रा द्वितीय तथा शिप्रा बॉयपाई तृतीय स्थान पर रहीं.
मौके पर डॉ. मौसमी पाल, ऋतु, डॉ विनय कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, डॉ प्रशांत, प्रीति गुप्ता, संजीव कुमार, जेपी मिश्रा, सीता मुर्मू, सुमित्रा सिंकु, सीमा कुमारी, अनिमेष बक्शी, लूसीरानी मिश्रा, पूजा दत्ता, पूजा गुप्ता व अन्य शामिल हुए.


