
उदित वाणी, जमशेदपुर: आदित्यपुर पुलिस ने नरभेराम शोरुम में विगत 10 अक्टूबर को हुई डेढ़ लाख रुपये की चोरी का उद्भेदन कर दिया है. पुलिस के द्वारा इस मामले में आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी मुर्तजा अंसारी तथा रमजान अहमद को गिरफ्तार किया है तथा उनके पास से 60 हजार रुपये नगद भी बरामद किया है.
पकड़े गये आरोपियों में घटना मे अपनी संलिप्तता की बात भी स्वीकार की है. पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है. इस संबंध में शोरुम के मैनेजर द्वारा की गई लिखित शिकायत के आधार पर कांड संख्या-251/22, दिनांक 10.10.2022 यू/एस 457/380/34 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
Advertisement
<

