
उदित वाणी, जमशेदपुर : लाजपत पब्लिक स्कूल में शनिवार को लाला लाजपत राय की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल के चेयरपर्सन हरिकिशन चावला, उषा चावला और विनोद कुमार अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रिंसिपल रंजीत घोष ने लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि दी। संगीत मंडली द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। मौके पर विद्यार्थियों ने लाला लाजपत राय के योगदान और प्रयासों पर भाषण दिया।
हरिकिशन चावला ने कहा कि भारत को ब्रिटिश शासन से मुक्त करने के लिए किए गए लाजपत राय के प्रयासों और सेवा को हमेशा याद किया जाएगा।
Advertisement
<

