
उदित वाणी, जमशेदपुर : जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज बीएड विभाग की ओर से आगामी 6 और 7 फरवरी को ट्राइबल कल्चर फेस्ट का आयोजन किया गया है. यह आयोजन टाटा स्टील के ट्राइबल कल्चर सेंटर के सहयोग से किया जा रहा है.
फेस्ट का आयोजन सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर परिसर में होगा. इसमें पूरे कोल्हान से 16 बीएड कॉलेजों के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे. फेस्ट में जनजातीय वस्त्र, पेंटिंग, व्यंजन आदि की प्रदर्शनी लगायी जायेगी. इस आयोजन को लेकर कॉलेज की ओर से तैयारी शुरू कर दी गयी है.
Advertisement
<
