
उदित वाणी, जमशेदपुर: पोटका प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम के गोदाम में एक मजदूर की दर्दनाक दुर्घटना हो गई। 18 वर्षीय शुक्रा सरदार नामक मजदूर टीना सीट बदली करते समय 40 फिट नीचे गिर गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना आज लगभग 11 बजे की है।
मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल टीएमएच भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है और स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि पोटका प्रखंड परिसर में राज्य खाद्य निगम के 1000 एम टी के पुराने गोदाम में भवन विभाग के द्वारा यह काम किया जा रहा था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रा सरदार खरिया साई का रहने वाला है और वह मजदूरी का काम करता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायल मजदूर के जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

