
पहली बार पंजाब के चना बरफी और चना लड्डू भी
उदित वाणी, जमशेदपुर: दिवाली में ब्राउन बंच बेकरी की कूकीज, मिठाईयां और ड्राई फ्रूट्स को खूब पसंद किया जा रहा है. विशेष रूप से वैसे आइटम की मांग को पूरी करना मुश्किल हो रहा है, जो नये और अनोखे हैं.
ब्राउन बंच बेकरी के रणदीप सिंह ने बताया कि कोरोना के बाद बाजार अपने पूरे शबाब पर है. हमने भी दिवाली में शहरवासियों की जिंदगी को और उत्सवी बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा है. पहली बार हमने मॉ़डर्न फ्यूजन स्वीट्स को बाजार में उतारा है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.
मसलन चॉकलेट के साथ मैंगो फ्लेवर वाली मिठाईयां. उसी तरह से रोज चॉकलेट और गुलकंद की इनोवेटिव मिठाईयां अपने स्वादिष्ट स्वाद के लिए आकर्षण बनी हुई हैं.
इस साल हमने पहली बार पंजाब के चना बरफी और चना लड्डू को लाया है, जिसके ऑर्डर को पूरा करना मुश्किल है. इसके अलावा तुर्की की बकलावा और बेल्जियम के चॉकलेट्स भी यंगस्टर को खूब भा रहे हैं.
दिवाली को देखते हुए हमने वेरायटी ऑफ बॉक्स और बास्केट बनाए हैं. ड्राई फ्रूट्स के मिक्स मसाला और अनार दाना की मांग भी काफी है. पांच ड्राई फ्रूट्स को मिलाकर इस साल हमने पंचरत्न बनाया है, बकौल रणदीप सिंह, हमारे सारे इनोवेटिव आइटम की आरएंडी खुद की होती है.
हम क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करते. हमारे काजू मंगलोर से आते हैं, जो जमशेदपुर में मिलने मुश्किल हैं. सामान्य मिठाईयों से इत्तर मिठाईयां की लाइफ भी दो महीने तक होती हैं क्योंकि हम उसमें खोया मिलाते हैं.


